Motovolt Urbn E-Bike : मोटोवोल्ट URBN ई-बाइक एक स्मार्ट और आधुनिक इलेक्ट्रिक मोपेड है, जिसे शहरी यात्रा को आसान, किफायती और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो स्टाइलिश, सुविधाजनक और बजट-फ्रेंडली परिवहन साधन चाहते हैं।
रेंज और बैटरी
Urbn E-Bike में 20Ah की लिथियम-आयन बैटरी होती है, जो पैडल असिस्ट मोड में एक बार चार्ज करने पर 120 किलोमीटर तक चल सकती है। इसकी संचालन लागत मात्र 7 पैसे प्रति किलोमीटर है, जिससे यह बेहद किफायती विकल्प बन जाती है। Motovolt Urbn में एक हटाने योग्य बीआईएस-प्रमाणित बैटरी है, जो सुरक्षित और आसानी से चार्ज की जा सकती है। इसे पूरी तरह चार्ज होने में 4 घंटे लगते हैं।
स्पीड और मोटर
Urbn E-Bike में अधिकतम 25 किमी/घंटा की गति तक जा सकती है, जिससे शहर में यात्रा सुरक्षित और प्रभावी रहती है। इसमें ब्रशलेस डीसी (BLDC) मोटर लगी है, जो बेहतर प्रदर्शन और लंबे समय तक टिकाऊपन सुनिश्चित करती है।
वजन और लोड क्षमता
Urbn E-Bike का वजन मात्र 40 किग्रा है, जिससे इसे संभालना और नियंत्रित करना सरल हो जाता है। यह 120 किग्रा तक का भार उठाने में सक्षम है, जो इसे दैनिक उपयोग के लिए उपयुक्त बनाता है।

डिज़ाइन और आराम
URBN E-Bike का डिज़ाइन स्टाइलिश और आधुनिक है। इसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और ड्यूल शॉक एब्जॉर्बर हैं, जो ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी आरामदायक सफर देते हैं। साथ ही, दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक्स मौजूद हैं, जो सुरक्षित और प्रभावी ब्रेकिंग सुनिश्चित करते हैं। इसमें 20-इंच के बड़े व्हील मिलते हैं, जिससे यह देखने में अट्रैक्टिव लगती है
स्मार्ट फीचर्स
URBN E-Bike में इसमें पेडल असिस्ट सेंसर दिया गया है और यह विभिन्न सवारी मोड्स के साथ पेडलिंग या ऑटोमैटिक राइडिंग को सपोर्ट करता है। ई-बाइक में LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है, जो स्मार्टफोन से कनेक्ट किया जा सकता है। यह फीचर राइडर को रीयल-टाइम जानकारी और नेविगेशन जैसी सुविधाएं देता है, जिससे सवारी और अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित बनती है।
कीमत और उपलब्धता
Motovolt Urbn E-Bike की शुरुआती कीमत ₹45,499 (एक्स शोरूम) में है, जिससे यह एक किफायती विकल्प बनती है। यह दो वेरिएंट्स—स्टैंडर्ड और स्मार्ट प्लस—में आती है। स्मार्ट प्लस वेरिएंट में जीपीएस कनेक्टिविटी जैसी उन्नत सुविधाएँ मिलती हैं।
4 कलर ऑफर
URBEN E-Bike 4 कलर ऑप्शंस में उपलब्ध हैं। इसमें येलो, ऑरेंज , स्काई ब्लू, और व्हाइट जैसे रंग शामिल हैं।
लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं
Urbn E-Bike की अधिकतम गति 25 किमी/घंटा है, जिससे इसे चलाने के लिए न तो ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत होती है और न ही वाहन पंजीकरण की। वास्तव में, नियमों के अनुसार भारत में केवल 16 से 18 वर्ष की उम्र के लोग ही बिना गियर वाले इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन चला सकते हैं। भारत में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके लोगों का लाइसेंस बनाया जाता है। यह विशेषता उन लोगों के लिए इसे आकर्षक बनाती है, जो बिना लाइसेंस के इलेक्ट्रिक वाहन चलाना चाहते हैं।
Also Read…
Ola S1 Air Vs Ather Rizta Z: कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर फैमिली के लिए बेहतर, जानें डिटेल