MG Comet EV एमजी मोटर इंडिया ने भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार कॉमेट ईवी लॉन्च कर धमाल मचा दिया है। हालांकि, यह इंट्रोजक्ट्री प्राइस है। इसी के साथ कॉमेट ईवी देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार बन गई है। सबसे खास बात तो यह है की MG Comet EV की कंपनी के दावे के अनुसार महीने भर की चार्जिंग कॉस्ट महज 519 रुपये है।
MG Comet EV इलेक्ट्रिक कार को खास तोर पर शहरों में चलाने के लिए पेश किया गया है। आज के समय में जब पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें लगातार बढ़ रही है, इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) की मांग तेजी से बढ़ रही है। यह देश की सबसे छोटी और सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार भी बन गई है।
MG Comet EV डिज़ाइन और स्टाइलिंग
MG Comet EV कार के डिज़ाइन की बात करे तो पहली नजर में यह कार आपको काफी छोटी लग सकती है। लेकिन इसकी यही खासियत भी है। शहरी ट्रैफिक के बिच चलाने के दौरान कार का साइज ही सबसे ज्यादा मदद करता है। इसे देखकर कुछ लोगों को टाटा की लखटकिया कार नैनो और मारुति की वैगन आर की याद आ सकती है। लेकिन एमजी की ओर से इसे काफी बेहतर डिजाइन देने की कोशिश की गई है।

MG Comet EV में LED हेडलाइट्स, डीआरएल (डे टाइम रनिंग लाइट्स) और यूनिट फ्रंट लाइटिंग बार मिलती है। इस कार की लंबाई मात्र 2.9 मीटर है। जबकि इसकी चौड़ाई 1505 एमएम, ऊंचाई 1640 एमएम और इसका व्हीलबेस 2010 एमएम है। जिससे यह संकरी गलियों और ट्रैफिक में आसानी से चल सकती है।
MG Comet EV में टर्निंग रेडियस सिर्फ 4.2 मीटर है तो काफी कम जगह में भी इसे मोड़ने में परेशानी नहीं होती। इसमें चार लोगों के बैठने की जगह मिलती है। कार में सिर्फ दो गेट ही मिलते है। पीछे की सीट पर बैठने के लिए फ्रंट को पैसेंजर सीट को आगे करना पड़ता है। MG Comet EV अलग-अलग रंगों में उपलब्ध है, जिससे ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार इसे चुन सकते है।
इस इलेक्ट्रिक कार के व्हील्स की बात करे तो छोटे है, लेकिन स्टाइलिश 12 इंच के स्टील व्हील्स के साथ कवर दिए गए है। इसमें MG का नया लोगो और एक शानदार ग्लॉसी फ्रंट ग्रिल दी गई है, जो इसकी प्रीमयम अपील को बढ़ाती है। MG Comet EV को चार वैरियंट में खरीद सकते है, इसमें एग्जीक्यूटिव, एक्साइट, एक्सक्लूसिव और 100 ईयर एडिशन शामिल है।
MG Comet EV बैटरी और रेंज
इस इलेक्ट्रिक कार में 17.3 kWh की लिथियम-आयन बैटरी दी गई है। जिसे 0 से 100 फीसदी चार्ज करने में सात घंटे का समय लगता है। वहीं जीरो से 80 फीसदी चार्ज करने में 5.5 घंटे का समय लगता है। फुल चार्ज करने के बाद कंपनी का दावा है कि इसे 230 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। वहीं मोटर की बात करे तो इसमें परमानेंट मैगनेट सिंकोरियस मोटर को दिया गया है।

MG Comet EV का पावर और परफॉर्मेंस
इसमें 42 bhp की पावर और 110 Nm का टॉर्क मिलता है। यह एक सिंगल-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है, जिससे ड्राइविंग बेहद आसान हो जाती है। इसमें तीन ड्राइविंग मोड्स मिलते है – इको, नार्मल और स्पोर्ट। कार में पुश बटन स्टार्ट या स्टॉप नहीं मिलता। लेकिन कार के ब्रेक को दो बार दबाने के बाद कार चलने के लिए पूरी तरह तैयार हो जाती है।
MG Comet EV के सेफ्टी फीचर्स
कार में एयरबैग्स, टीपीएमएस, एबीएस, ईबीडी जैसे फीचर्स सेफ्टी को और बढ़ाते है। इसमें रिवर्स पार्किंग कैमरा और सेंसर से पार्किंग में आसानी होती है। इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) शामिल है। ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर पॉइंट्स मिलते हैं।
MG Comet EV की कीमत
MG Comet EV की शुरुआती कीमत भारत में ₹7.98 लाख से शुरू होती है, जो इसे सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कारों में से एक बनाती है। इसके अलग-अलग वैरिएंट्स उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत ₹9.84 लाख तक जाती है।