Ather Rizta Z : एथर रिज़्टा जेड एक अत्याधुनिक फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसे शहरी परिवहन को सरल, कुशल और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए विकसित किया गया है। यह उन लोगों के लिए आदर्श है जो आकर्षक डिज़ाइन, बेहतरीन प्रदर्शन और नवीन तकनीक का संयोजन चाहते हैं।
Ather Rizta Z का बैटरी और रेंज
एथर रिज़्टा जेड में 2.9 kWh और 3.7 kWh बैटरी पैक ऑप्शन दी गई है, जो एक बार पूरी तरह चार्ज होने पर छोटी बैटरी रेंज 123 km और बड़ी बैटरी रेंज 160 तक चल सकती है। इसे 0 से 80% तक चार्ज करने में 6 घंटे 40 मिनट लगते हैं, जबकि 100% चार्ज होने में लगभग 8.3 घंटे लगते हैं।
Ather Rizta Z का मोटर और प्रदर्शन
Ather Rizta Z में 4.3 kW की पीक पावर वाली PMS मोटर के साथ आता है, जो 22 Nm टॉर्क प्रदान करती है। इसकी टॉप स्पीड 80 किमी/घंटा है, जिससे शहर में तेज़ और सुरक्षित यात्रा संभव होती है।
Ather Rizta Z का डिज़ाइन और रंग विकल्प
एथर रिज़्टा जेड एक आधुनिक और आकर्षक डिज़ाइन में उपलब्ध है। यह सात रंगों में आता है: पांगोंग ब्लू मोनो, डेक्कन ग्रे मोनो, सियाचेन व्हाइट मोनो, पांगोंग ब्लू डुओ, कार्डमॉम ग्रीन डुओ, डेक्कन ग्रे डुओ और अल्फोंसो येलो डुओ।

Ather Rizta Z का स्मार्ट सुविधाएँ
इस स्कूटर में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ब्लूटूथ और वाई-फाई कनेक्टिविटी, नेविगेशन सहायता, कॉल और मैसेज अलर्ट, एंटी-थेफ्ट अलार्म और मोबाइल ऐप इंटीग्रेशन जैसी विशेषताएँ शामिल हैं।जिसके बाद इस EV का डैशबोड़ 8 रीजनल लेंग्वेज को सपोर्ट करता है। इन फीचर्स की मदद से उपयोगकर्ता को वास्तविक समय की जानकारी मिलती है और उनकी यात्रा अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित बनती है।
Ather Rizta Z का स्टोरेज
इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में एथर का नया स्कूटर सबसे अधिक सामान रखने की क्षमता वाले स्कूटर्स में शामिल है। इस स्कूटर में कुल 56 लीटर का स्पेस मिलता है, जिसमें 34 लीटर सीट के नीचे और 22 लीटर आगे की तरफ (फ्रंक) उपलब्ध है। इसके बूट में एक ऑर्गनाइजर भी दिया गया है, जिससे सामान को व्यवस्थित रखना आसान हो जाता है।
Ather Rizta Z का सुरक्षा
एथर रिज़्टा जेड में आगे डिस्क ब्रेक और पीछे ड्रम ब्रेक के साथ कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) दिया गया है, जिससे सुरक्षित ब्रेकिंग सुनिश्चित होती है। इसके अलावा, इसमें साइड स्टैंड मोटर कट-ऑफ, ऑटो इंडिकेटर बंद होने की सुविधा, और आपातकालीन स्टॉप सिग्नल जैसी सुरक्षा विशेषताएं भी शामिल हैं।
Ather Rizta Z का कीमत और उपलब्धता
एथर रिज़्टा जेड – 2.9 kWh की एक्स-शोरूम कीमत ₹1.37 lakh से ₹1.42 lakh करीब है। अलग-अलग शहरों में इसकी कीमत में थोड़ा अंतर हो सकता है। यह स्कूटर भारत के प्रमुख शहरों में एथर के शोरूम्स में खरीदा जा सकता है।
Also Read…