Jos Buttler Biography: जोस बटलर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के प्रमुख विकेटकीपर और दाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज हैं। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी शैली के लिए मशहूर बटलर किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त करने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने कम उम्र में ही प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में कदम रखा और समरसेट की अंडर-13, अंडर-15 और अंडर-17 टीमों का हिस्सा बने। शुरुआती दिनों से ही उनकी बल्लेबाजी में आक्रामकता और विकेटकीपिंग में निपुणता देखने को मिली, जिससे उन्होंने जल्द ही राष्ट्रीय टीम में जगह बना ली।
Jos Buttler Biography and Education
Jos Buttler का पूरा नाम जोसेफ चार्ल्स बटलर है। जोसेफ चार्ल्स बटलर (Jos Buttler) का जन्म 8 सितंबर 1990 को इंग्लैंड के समरसेट में हुआ था। बचपन से ही क्रिकेट के प्रति उनका गहरा रुझान था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा किंग्स कॉलेज, टॉनटन से पूरी की, जहां उनकी शानदार बल्लेबाजी ने पहले ही लोगों का ध्यान खींचना शुरू कर दिया था।
Jos Buttler का एक छोटा और खुशहाल परिवार है। उनके पिता का नाम जॉन बटलर और माता का नाम पेट्रीसिया बटलर है, जो एक फिजिकल एजुकेशन टीचर हैं। उनके एक छोटे भाई, जिमी गोसेरो, और एक बहन, जोआन विकर्स, भी हैं। जोस बटलर ने 2017 में लुईस बटलर से शादी की। उनके परिवार में क्रिकेट का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, और उनकी पत्नी भी खेलों में गहरी रुचि रखती हैं। आइये Jos Buttler biography में आगे जोस बटलर क्रिकेट करियर के बारे में जानते है।
Jos Buttler Cricket Career
जोस बटलर ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत महज 11 साल की उम्र में कर दी थी। 2006 में उन्हें इंग्लैंड की ओर से डोमेस्टिक क्रिकेट में खेलने का मौका मिला। शुरुआत में उन्होंने बतौर बल्लेबाज खेलना शुरू किया, लेकिन बाद में विकेटकीपिंग भी करने लगे। जब वे 13 साल के थे, तब कमर में चोट लगने के कारण उन्होंने क्रिकेट से दूरी बना ली और एक समय तो क्रिकेट छोड़ भी दिया था। हालांकि, इंग्लैंड के उस समय के क्रिकेटर जेमरी केन के कहने पर उन्होंने दोबारा मैदान में वापसी की और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।

Jos Buttler ने 2009 में समरसेट काउंटी क्रिकेट क्लब के लिए खेलते हुए अपने पेशेवर क्रिकेट करियर की शुरुआत की। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और उत्कृष्ट विकेटकीपिंग कौशल से उन्होंने जल्द ही सभी को प्रभावित किया। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के चलते 2011 में उन्हें इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया। आइये Jos Buttler biography में आगे Jos Buttler अंतरराष्ट्रीय करियर के बारे में जानते है।
Jos Buttler International Career
Jos Buttler ने 2011 में भारत के खिलाफ अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया। शुरुआत में उन्हें टीम में नियमित स्थान बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने खुद को सीमित ओवरों के क्रिकेट में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी के रूप में स्थापित कर लिया। आइये Jos Buttler biography में आगे Jos Buttler का वनडे और टी20 में धमाकेदार प्रदर्शन के बारे में जानते है।
Jos Buttler Performance In ODIs And T20
बटलर को सीमित ओवरों के क्रिकेट में इंग्लैंड का सबसे विस्फोटक बल्लेबाज माना जाता है। उन्होंने 2015 क्रिकेट विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया और 2019 विश्व कप में इंग्लैंड की जीत में अहम भूमिका निभाई। 2019 के फाइनल में उनकी पारी और सुपर ओवर में शानदार विकेटकीपिंग ने इंग्लैंड को पहली बार विश्व कप चैंपियन बनने में मदद की।

Jos Buttler टी20 के बेहतरीन और धमाकेदार बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं। वह अपनी शानदार विकेटकीपिंग के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी कमाल का प्रदर्शन करते हैं। इंग्लैंड के अलावा, वह दुनिया भर की कई टी20 लीग में हिस्सा लेते हैं और वहां भी अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हैं। अगर उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर की बात करें, तो उन्होंने 30 अगस्त 2011 को भारत के खिलाफ अपना डेब्यू किया था। आइये Jos Buttler biography में आगे Jos Buttler का आईपीएल करियर के बारे में जानते है।
Jos Buttler IPL Career
Jos Buttler इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं और सबसे आक्रामक तथा सफल विदेशी खिलाड़ियों में से एक माने जाते हैं। 2022 सीजन में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाए और ऑरेंज कैप हासिल की। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी ने उन्हें आईपीएल के सबसे खतरनाक सलामी बल्लेबाजों में शामिल कर दिया है। और 2025 में वह Gujarat Titans के लिए खेलते है।
READ MORE:
Karn Sharma Net Worth: आय, आईपीएल कमाई और शानदार क्रिकेट करियर की पूरी जानकारी!