By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DEORIA TIMEDEORIA TIME
  • शिक्षा समाचार
  • टेक्नोलॉजी
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • बायोग्राफी
  • वेब स्टोरीज
Reading: पानीपुरी बेचने वाला बना टीम इंडिया का सितारा, Yashasvi Jaiswal की कहानी
Share
Notification
Font ResizerAa
DEORIA TIMEDEORIA TIME
Font ResizerAa
Search
  • शिक्षा समाचार
  • टेक्नोलॉजी
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • बायोग्राफी
  • वेब स्टोरीज
© 2024 Deoria Time. All Rights Reserved.
बायोग्राफी

पानीपुरी बेचने वाला बना टीम इंडिया का सितारा, Yashasvi Jaiswal की कहानी

Shubham Mall
Last updated: 2025/04/05 at 6:02 PM
Shubham Mall
Share
6 Min Read
Yashasvi Jaiswal Biography
Yashasvi Jaiswal Biography
SHARE

Yashasvi Jaiswal Biography : यशस्वी जायसवाल का जीवन एक प्रेरणादायक यात्रा है, जो बताता है की कठिन परिश्रम , समर्पण और अटूट संकल्प से कोई भी सपना सच किया जा सकता है। 28 दिसंबर 2001 को उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के सुरियावां में जन्मे यशस्वी में बहुत ही साधारण परिस्थितियों में क्रिकेट की शुरुआत की। आर्थिक तंगी , मुंबई में अकेले रहने और टेंट में गुजारी रातों जैसे संघर्षो के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। उनकी प्रतिभा और मेहनत ने उन्हें भारतीय क्रिकेट का चमकता सितारा बना दिया , आइये जाने Yashasvi Jaiswal Biography के बारे में।

Contents
प्रारंभिक जीवन और संघर्षक्रिकेट करियर की शुरुआतआईपीएल करियरअंतरराष्ट्रीय करियरव्यक्तिगत जीवन और उपलब्धियां

प्रारंभिक जीवन और संघर्ष

Yashasvi Jaiswal Biography

यशस्वी जायसवाल के पिता भूपेंद्र जायसवाल एक छोटे व्यवसायी थे और परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर थी। छह भाई बहनो में सबसे छोटे यशस्वी ने महज 10 साल की उम्र में क्रिकेटर बनने का सपना देखा और इसे साकार करने के लिए अकेले मुंबई चले गए। वहां न उन्हें रहने की जगह थी , न खाने की उचित सुविधा। उन्होंने आज़ाद मैदान के पास एक छोटी डायरी में काम किया और उसी मैदान के पास एक टेंट में रहकर कठिन संघर्ष के बिच अपने क्रिकेट करियर की नींव रखी।

यशस्वी जायसवाल ने जीविका चलाने के लिए पानीपुरी बेची और कई छोटे मोटे काम किये , ताकि अपना गुजारा कर सकें। वे दिन में मेहनत से काम करते और शाम को क्रिकेट अभ्यास के लिए मैदान पर पहुंच जाते। तमाम कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने अपने सपने से हार नहीं मानी। उनके क्रिकेट के प्रति जूनून और समर्पण ने स्थानीय कोचों का ध्यान खींचा। कोचों ने उनकी प्रतिभा को पहचाना , उन्हें प्रशिक्षण और मार्गदर्शन दिया , जिससे यशस्वी का आत्मविश्वास और खेल दोनों निखरते चले गए, Yashasvi Jaiswal Biography में आगे क्रिकेट करियर के बारे में बात करेंगे।

क्रिकेट करियर की शुरुआत

यशस्वी जायसवाल की असाधारण प्रतिभा ने उन्हें पहले मुंबई की अंडर 16 और फिर अंडर 19 टीमों में जगह दिलाई। उन्होंने विभिन्न घरेलु टूर्नामेंटो में लगातार शानदार प्रदर्शन किया , जिससे चयनकर्ताओं का ध्यान उनकी ओर गया। 2019 में विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान झारखंड के खिलाफ उन्होंने 203 रनों की पारी खेली , जिससे वह लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे कम उम्र में दोहरा शतक लगाने वाले खिलाडी बन गए। इस ऐतिहासिक प्रदर्शन ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान दिलाई और क्रिकेट जगत में एक नई उम्मीद के रूप में उभरे।

2020 के अंडर 19 विश्व कप में यशस्वी जयस्वाल ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। पुरे टूर्नामेंट में वे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाडी बने और अपनी तकनीक व् मानसिक दृढ़ता से सबको प्रभावित किया। खासकर पाकिस्तान के खिलाफ सेमी फाइनल में उनकी नाबाद 105 रन की पारी बेहद निर्णायक रही , जिसने भारत को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इस प्रदर्शन के बाद वे भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे बन गए और उन्हें भविष्य का स्टार बल्लेबाज मन जाने लगा, Yashasvi Jaiswal Biography में आगे आईपीएल करिएर के बारे में जानते है।

आईपीएल करियर

यशस्वी के शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें 2020 में इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स ने ख़रीदा। शुरूआती सत्रों में उन्हें सीमित मौके मिले , लेकिन उन्होंने लगातार अपने खेल में सुधार किया। 2023 में उन्होंने आईपीएल में अपना पहला शतक लगाया , जिससे टीम को महत्वपूर्ण जित मिली। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और बेहतरीन तकनीक ने उन्हें एक भरोसेमंद ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में स्थापित किया।

अंतरराष्ट्रीय करियर

Yashasvi Jaiswal Biography

यशस्वी ने जुलाई 2023 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की और पहली ही पारी में 171 रन बनाकर शतक जड़ा। इस प्रदर्शन ने उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में एक स्थायी स्थान दिलाया। इसके बाद, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ भी महत्वपूर्ण पारियां खेलीं, जिससे उनकी प्रतिभा और क्षमता का प्रमाण मिला, Yashasvi Jaiswal Biography में उनकी उपलब्धियां भी शामिल है।

व्यक्तिगत जीवन और उपलब्धियां

यशस्वी की कहानी संघर्ष से सफलता तक की एक मिसाल है। उन्होंने अपने शुरुआती जीवन में अनेक कठिनाइयों का सामना किया, लेकिन अपने सपने को साकार करने के लिए उन्होंने कभी हार नहीं मानी। उनकी मेहनत और समर्पण ने उन्हें न केवल क्रिकेट में बल्कि जीवन के अन्य क्षेत्रों में भी प्रेरणा का स्रोत बनाया है, Yashasvi Jaiswal Biography में उनकी उपलब्धियां चार चाँद लगाती है।

उनकी उपलब्धियों में शामिल हैं:

  • लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे कम उम्र में दोहरा शतक बनाने का रिकॉर्ड।
  • अंडर-19 विश्व कप 2020 में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी।
  • टेस्ट पदार्पण में शतक बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों में से एक।

Also Read : जानिए ₹180 करोड़ की संपत्ति के मालिक Mitchell Starc की कमाई के प्रमुख स्रोत

You Might Also Like

Yash Thakur Biography : घरेलू मैदान से आईपीएल तक का सफर

Prabhsimran Singh Biography: पंजाब का पावरहिटर और भारतीय क्रिकेट का चमकता सितारा

Abishek Porel Biography: बंगाल का चमकता सितारा और एक युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज़ जो भारतीय क्रिकेट का भविष्य

Kuldeep Yadav Biography: क्रिकेट की दुनिया में चमकता सितारा

क्रिकेट के नए मलिंगा और यॉर्कर के यंग बादशाह मथीशा पथिराना की दमदार कहानी

TAGGED: Yashasvi Jaiswal Biography
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
By Shubham Mall
Follow:
मेरा नाम शुभम मल्ल है, मैं पिछले 1 साल से ब्लॉगिंग कर रहा हूं, मुझे ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और बिजनेस कैटिगरी में आर्टिकल लिखना पसंद है और मैं Deoria Time वेबसाइट का फाउंडर भी हूं।
Previous Article Kuldeep Yadav Biography Kuldeep Yadav Biography: क्रिकेट की दुनिया में चमकता सितारा
Next Article Abishek Porel Biography Abishek Porel Biography: बंगाल का चमकता सितारा और एक युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज़ जो भारतीय क्रिकेट का भविष्य
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CBSE Board Result 2025 Live Updates
CBSE Board Result 2025 Live Updates: सीबीएसई 10वीं और 12वीं के परिणाम जल्द ही cbse.nic.in और DigiLocker पर होंगे उपलब्ध
शिक्षा समाचार May 12, 2025
CBSE 10th, 12th Result 2025 Live
CBSE 10th 12th Result 2025 Live: सीधे लिंक के साथ देखें रिजल्ट!
शिक्षा समाचार May 10, 2025
Redmi Pad SE 4G
Redmi Pad SE 4G: किफायती टैबलेट जो पढ़ाई, मनोरंजन और गेमिंग के लिए है एक बेहतरीन विकल्प
टेक्नोलॉजी April 15, 2025
realme gt 7
Realme GT 7: जब फ्लैगशिप क्वालिटी मिले स्टाइलिश डिज़ाइन के साथ
टेक्नोलॉजी April 15, 2025
© 2025 Deoria Time. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?